राजनांदगांव

पंजाब खेलों के गढ़ के नाम से है प्रसिद्ध-चौबे
26-Sep-2024 2:14 PM
पंजाब खेलों के गढ़ के  नाम से है प्रसिद्ध-चौबे

राजनांदगांव, 26 सितंबर। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब प्रांत में खिलाडिय़ों के कौशल की पहचान करने व खेल समर्थक माहौल बनाने के उद्देश्य से खेल विभाग द्वारा पंजाब खेल मेले ‘खेड़ा वतन पंजाब दिया’ का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे पंजाब के पटियाला शहर में हॉकी प्रतियोगिता के फाईनल मैच एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए।

14 से कम आयु वर्ग से 70 वर्ष तक के लोगों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्री चौबे ने पंजाब सरकार के इस पहल की सराहना करते कहा कि पंजाब खेलों के गढ़ के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभावान खिलाडिय़ों की खोज करने के साथ वरिष्ठ खिलाडिय़ों को स्वस्थ रहने एवं वरिष्ठ खिलाडिय़ों को मैदान से जोडऩे के कारण राज्य के उदयमान खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन एवं बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने देश में हॉकी इंडिया द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा करते बताया कि हॉकी इंडिया के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ हॉकी द्वारा हॉकी के उत्थान के लिए किए गए कार्य से छत्तीसगढ़ राज्य के हॉकी खिलाड़ी भी नित नई ऊंचाईयों एवं उपलब्धियों को प्राप्त कर रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट