राजनांदगांव

सीएम-विस अध्यक्ष ने मृतकों को दी गहरी शोक संवेदना
24-Sep-2024 4:23 PM
सीएम-विस अध्यक्ष ने मृतकों को दी गहरी शोक संवेदना

 मृतकों के परिजनों को अनुदान राशि स्वीकृत 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 सितंबर।
ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। शासन के नियमानुसार मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6.4 के तहत सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे तथा 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक व्यक्ति घायल है। जिसका इलाज किया जा रहा है, वह खतरे से बाहर है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शासन के नियमों के तहत मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6.4 के तहत सहायता अनुदान राशि तत्काल स्वीकृत की गई। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए। घटनास्थल में आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट