राजनांदगांव

भाजपा शासन में बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ - महेन्द्र
23-Sep-2024 3:26 PM
भाजपा शासन में बढ़ रहा अपराधों का ग्राफ  - महेन्द्र

लोहारीडीह कवर्धा कांड से भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 सितंबर।
जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस के युवा नेता महेंद्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा शासन के 9 महीने में ही गुंडाराज कायम हो गया है। अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इस वजह से भाजपा पर से आम आदमी का भरोसा उठ गया है। कबीरधाम जिले लोहारीडीह गांव के युवक प्रशांत साहू को पुलिस कस्टडी में बर्बरतापूर्वक मारा गया। इतना मारा गया कि उसके प्राण निकल गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए। एक निकम्मा गृहमंत्री जिसके गृह जिला और विधानसभा क्षेत्र में एक युवक पुलिसिया बर्बरता का भेंट चढ़ गया, जो कि घोर निंदनीय है।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के राज में पूरे प्रदेश में अत्याचार की अनेक घटनाएं सामने आ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के इस तरह से अत्याचार के खिलाफ  पूरे प्रदेश की जनता मे भारी आक्रोश व्याप्त है। सत्ता पार्टी के भाजपा के दबाव में आकर पुलिस जो अत्याचार कर रही है, वह निंदनीय है। ऐसी स्थिति में विजय शर्मा को नैतिकता के नाते अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने इसके अनेक उदाहरण दिए हैं। ताजा घटनाक्रम कबीरधाम जिले के लोहारीडीह गांव का देते कहा कि वहां पुलिस बर्बरता की जो तस्वीर और कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वह रूह कांप देने वाली है। जनता देख रही है, समझ रही है, भाजपा शासन में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आम जनता देख रही है, सुन रही है। 

आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में उसके बाद पंचायतीराज त्रि-स्तरीय चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
 


अन्य पोस्ट