राजनांदगांव

पिछड़ा वर्ग सर्वे की जांच करने वार्डों में पहुंचे आयुक्त
21-Sep-2024 3:27 PM
पिछड़ा वर्ग सर्वे की जांच करने वार्डों में पहुंचे आयुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 सितंबर।
नगर निगम सीमाक्षेत्र में ओबीसी सर्वे कार्य किया जा रहा है। समय सीमा में सर्वे पूर्ण करने नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता समीक्षा कर रहे है। साथ ही स्वयं वार्ड में जाकर सर्वे कार्य की जॉच कर रहे है। शुक्रवार सुबह उन्होंने शहर के गौरीनगर, स्टेशनपारा एवं तुलसीपुर, ममता नगर क्षेत्र में सर्वे कार्य का निरीक्षण कर कर्मचारियों से प्रगति की जानकारी लिए एवं स्वयं घर से जानकारी लेकर राशन देख सर्वे फार्म भरे।

नगर निगम राजनांदगांव सीमा क्षेत्र में लगभग 26 हजार अन्य पिछड़ा वर्ग परिवार निवासरत है। जिनमें 50 से अधिक प्रकार के पिछड़ा वर्ग की जाती पाई जाती है। जिसका सर्वे कार्य शासन निर्देशानुसार कराया जा रहा है, सर्वे में विभिन्न बिन्दुओं पर परिवार से जानकारी प्राप्त की जा रही है। अब तक लगभग 60 प्रतिशत सर्वे कार्य पूर्ण हो चुके हैं। सर्वे कार्य का निगम आयुक्त गुप्ता द्वारा स्वयं मानिटरिंग की जा रही है। उनके द्वारा वार्डों में जाकर जानकारी ली जा रही है और सर्वे के दौरान आ रही समस्याओं से रूबरू हो समाधान भी बताया जा रहा है। 

आयुक्त गुप्ता ने यूके रामटेके, डागेश्वर कर्ष, राजेश मिश्रा, दिलीप गिरी, देवेश साहू व कीर्तन साहू के साथ गौरीनगर, स्टेशनपारा, तुलसीपुर, ममता नगर क्षेत्र में चल रहे पिछडा वर्ग सर्वे कार्य का निरीक्षण कर कर्मचारियों से जानकारी लेकर उन्हें बताया कि परिवार से सदस्यों की जानकारी लें, उसका राशन कार्ड से मिलान करें, यदि किसी सदस्य की मृत्यु हो चुकी है या किसी का विवाह हो चुका है, उसका नाम दर्ज न करें वहीं छोटे बच्चे जिनका नाम दर्ज नहीं है, उनका नाम दर्ज करें, राशन कार्ड नं. के साथ-साथ मुखिया का मोबाईल नंबर दर्ज करे। 

उन्होंने तुलसीपुर में खुद परिवार से जानकारी लेकर फार्म भरे और कर्मचारियों से कहा कि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो, समय-सीमा में सर्वे पूर्ण करना है, किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसकी जानकारी उच्च अधिकारी को देना है। उन्होंने कहा कि जितने भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है वे वार्ड में बंटकर सर्वे करें, जिससे समय-सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण किया जा सके।


अन्य पोस्ट