राजनांदगांव

महिला सशक्तिकरण संघ ने मनाई धम्मपाल व पेरियर रामास्वामी की जयंती
20-Sep-2024 4:02 PM
महिला सशक्तिकरण संघ ने मनाई धम्मपाल व पेरियर रामास्वामी की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 20 सितंबर। महिला सशक्तिकरण संघ भारत जिला राजनंादगांव छग के तत्वावधान में 17 सितंबर को प्रज्ञा बौद्ध विहार राहुल लगर में अनागारिक धम्मपाल जयंती एवं पेरियार ई.वि. रामास्वामी जयंती संयुक्त रूप से मनाई गई। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला सशक्तिकरण संघ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जानकी रंगारी, विशिष्ट अतिथि कन्हैयालाल खोब्रागढ़े, डॉ. बी. नंदा जागृत, नंदा मेश्राम, डॉ. अर्चना रंगारी, डॉ. सुजाता वासनिक, प्रभा कुटारे, डॉ. संध्या दामले, मधुकर मेश्राम, सुशांत कुमार शामिल थे। संविधान की प्रस्तावना का वाचन सुनिता ईलमकार ने किया। महिला संघ की बुद्धिमित्रा वासनिक द्वारा बीज वक्तव्य दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जानकी रंगारी ने कहा कि पेरयार ने भगवान, ईश्वर की सत्ता को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया। आरती, ढोल नगाड़ो की आवाज को सुन सकता है, महिलाओं की चीख वो दर्दभरी आवाजे कैसे नहीं सुन सकता। उनकी सहायता क्यों नहीं करता, नास्तिक बनने साहस, ढृंढ संकल्प, बुद्धि और शिक्षा की आवश्यकता होती है। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान पर जोर दिया। डॉ. बी. नंदा जागृत ने कहा कि अनागारिक धम्मपाल श्रीलंका के ये फिर भी उन्होंने भारत में बौद्ध धर्म के पुनरउत्थान के लिए महती कार्य किया। जिससे यहां के लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। नंदा मेश्राम ने महिला सशक्तिकरण संघ के कार्यो को बताया। वक्ता के रूप में पुनम कोल्हाटकर ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में धम्मप्रचारक कन्हैयालाल खोब्रागढ़े को शाल, पौधा तथा प्रशंसा पत्र देकर संघ द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी अतिथियों को प्रशंसा पत्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविता लकड़ा व आभार प्रदर्शन हर्षिका गजभिये एवं सुनीता ईलमकर ने किया।

कार्यक्रम में सविता जामुलकर, वंदना बोरकर, माया खोब्रागढ़े, मीना खोब्रागढ़े, शिल्पा कोल्हाटकर, सरिता रामटेके, अनीता बोरकर, आशा जामुलकर, मीनाक्षी मेश्राम, वीना वासनिक, आशा गढ़पायले, सुधा खापर्डे, सुभाष गजभिये, कमल किशोर भोईर, संदीप कोल्हाटकर, संजय हुुमने, मोहन डोंगरे, पंचशीला रंगारी, माया गजभिये, रेणुका भोईर, ज्योत्सना, गीता, आशा कोल्हाटकर, शीला रंगारी, अर्पित आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी बुद्धिमित्रा वासनिक अध्यक्ष महिला सशक्तिकरण संघ द्वारा दिया गया।


अन्य पोस्ट