राजनांदगांव

भामसं देशभक्त मजदूरों का संगठन - मधुसूदन
19-Sep-2024 2:45 PM
भामसं देशभक्त मजदूरों का संगठन - मधुसूदन

मजदूर दिवस पर संघ ने निकाली रैली

राजनांदगांव, 19 सितंबर। राष्ट्रीय श्रम दिवस भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर भारतीय मजदूर संघ ने मंगलवार को शहर में जंगी रैली का प्रदर्शन किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते महावीर चौक में समाप्त हुई। रैली व सार्वजनिक सभा के पूर्व म्युनिसिपल स्कूल के गांधी सभागृह में विराट मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

सम्मेलन में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने भारतीय मजदूर संघ को देशभक्त मजदूरों का संगठन बताते कहा कि 23 जुलाई 1955 को अपनी स्थापना के चंद दिनों के भीतर ही भारतीय मजदूर संघ ने ट्रेड यूनियन क्षेत्र में अपना सिक्का जमा लिया। भामसं के जिला मंत्री नरेश कुमार साहू ने बताया कि श्रमिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन करते कहा कि भारतीय मजदूर संघ संघर्ष के नए इतिहास का जन्मदाता है। जब-जब देश पर विदेशी विपत्ति आई तब-तब मजदूर संघ के कार्यकर्ता देश सेवा के लिए आगे आए। 

सम्मेलन का संचालन करते भामसं के विभाग प्रमुख योगेशदत्त मिश्रा ने जिले के श्रमिक आंदोलन की चर्चा करते कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की क्षेत्र में अनेक समस्याएं हैं। विशेषकर तेंदूपत्ता में कार्यरत हमालों को तेंदूपत्ता मजदूरों के समान सुविधाएं देने लगातार संघर्ष चल रहा है।

सम्मेलन को शिव वर्मा, सुदर्शनदास मानिकपुरी, ठाकुरराम, नरेश साहू, पहुप दास ने संबोधित किया। अध्यक्षता भामसं के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा ने किया। सम्मेलन में रमेश पटेल, रामजी भारती, भरत लाल वर्मा, राधेश्याम गुप्ता, अल्का, भारती शर्मा, माया तिवारी, धनेश्वरी साहू, बबीता बाघमारे, निर्मला साहू, गजानंद मिश्रा, जयप्रकाश साहू, लोमस वर्मा, चन्द्रशेखर साहू, केशवराम सिन्हा, गौतरिहा, बहलराम साहू, विश्राम साहू, हेमंत कुमार साहू, रामखिलावन, गोविन्दा, दीपचंद साहू, पुनाराम वर्मा, चन्द्रकिशन यादव, मनीराम, दयाराम साहू, ओमप्रकाश साहू, गोपालदास साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट