राजनांदगांव

विस अध्यक्ष रमन सिंह के प्रयासों से मिली 14 निर्माण कार्यों की स्वीकृति
19-Sep-2024 2:44 PM
विस अध्यक्ष रमन सिंह के प्रयासों से मिली 14 निर्माण कार्यों की स्वीकृति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 सितंबर।
पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से लगातार राजनांदगांव में विकास कार्यों की एक लंबी श्रृंखला शुरू हो चुकी है। इसके पूर्व डॉ. रमन सिंह द्वारा दिग्विजय स्टेडियम के नवनिर्माण में भी एक बड़ी राशि की स्वीकृत हुई थी। इसी कड़ी में विश्वकर्मा जयंती एवं अनंत चतुर्दशी पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र विकास प्राधिकरण की निधि से 14 निर्माण कार्यों हेतु 63.80 लाख की अनुशंसा पर स्वीकृति प्रदान हुई है। 

विदित हो कि डॉ. रमन सिंह लगातार अपने क्षेत्र का दौरा कर महत्वपूर्ण मांगों पर त्वरित अनुशंसा कर रहे हैं। इसी परिपेक्ष में 63.8 लाख रुपए की स्वीकृति 14 निर्माण कार्यों के लिए प्राप्त हुई है, जिस पर सभी संबंधित ग्राम के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। सांकरा, खैरा, रवेली, धर्मापुर, तोरणकट्टा एवं ठाकुरटोला के सामुदायिक भवन निर्माण।

इसी तरह से ठेकवा, बाकल, ककरेल, बैगाटोला, भेड़ीकला के रंगमंच निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। साथ ही निर्मला घाट निर्माण हेतु ककरेल में दो जगह एवं ठेकुआ में एक जगह की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस तरह 14 निर्माण कार्यों के लिए कुल 63.80 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।


अन्य पोस्ट