राजनांदगांव
सहायक उप निरीक्षक राजकुमार को मिली पदोन्नति
19-Sep-2024 2:41 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 19 सितंबर। ठेलकाडीह थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक को केसीजी एसपी ने स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेशानुसार ठेलकाडीह थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राजकुमार महिलांगे को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।
खैरागढ़ एसपी त्रिलोक बंसल ने खैरागढ़ जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राजकुमार महिलांगे को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत करते शुभकामनाएं दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे द्वारा भी शुभकामनाएं देते उज्जवल भविष्य की कामना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे