राजनांदगांव

गिरजा बनी नपा खैरागढ़ की अध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 सितंबर। खैरागढ़ नगर पालिका में लगभग ढाई साल के लिए पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में अमलीपारा वार्ड की पार्षद गिरजा चंद्राकर बुधवार को हुए निर्वाचन में अध्यक्ष के रूप में चुनी गई। इस प्रक्रिया में भाजपा की उम्मीदवार गिरजा चंद्राकर को 12 मत मिले। वहीं प्रतिद्वंदी को 6 मत से संतुष्ट होना पड़ा। अभ्यर्थी सुबह 11 से 11.30 बजे तक नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत किए। नाम वापसी 12.15 बजे तक का समय था। मतदान प्रक्रिया के बाद परिणाम की घोषणा की गई। जिसमें अमलीपारा वार्ड की पार्षद गिरजा चंद्राकर ने 12 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी से जीत हासिल की। इधर पार्षद चंद्राकर की जीत को लेकर भाजपा में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंह देव ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रदेश महामंत्री रामजी भारती और प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।