राजनांदगांव

पारिवारिक कारणों से एक दिन बाद होगा दाह संस्कार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 सितंबर। शहर के बड़े उद्योगपतियों में से एक सूर्यकांत गुप्ता (79 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया। वे राजाराम मेज प्रोडक्ट समूह के एमडी थे। पारिवारिक कारणों से उनकी अंत्येष्टि की तिथि को एक दिन आगे बढ़ाया गया है। सोमवार सुबह 10.30 बजे स्थानीय मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। उनके बेटे नितिन गुप्ता के मुताबिक पारिवारिक सदस्यों ने सोमवार को अंत्येष्टि करने का निर्णय लिया है।
स्व. सूर्यकांत गुप्ता एक अच्छे कारोबारी के साथ-साथ आम लोगों के बीच अपनी सादगी और नम्र व्यवहार के कारण चर्चित थे। उनके पिता स्व. राजाराम गुप्ता ने काफी समय तक बीएनसी मिल को भी संचालित किया था। बाद में उन्होंने राजाराम मेज प्रोडक्ट की स्थापना की। व्यवसायिक जगत में उनके निधन से शोक का माहौल है।