राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 सितंबर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 13 सितंबर को राजनांदगांव शहर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मोहारा चौक में जोशीला स्वागत किया गया।
शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 सितंबर को राजनांदगांव शहर के मोहारा वार्ड में आयोजित तीज मिलन महोत्सव समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा फूल माला के साथ पूर्व सीएम का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, पार्षद दुलारी साहू, मधुकर वंजारी, विनय झा, शरद पटेल, मनीष गौतम, प्रज्ञा गुप्ता, प्रीति वैष्णव आदि शामिल थे।