राजनांदगांव

घायलों को 20 लाख की राशि स्वीकृत
12-Sep-2024 4:00 PM
घायलों को 20 लाख की राशि स्वीकृत

राजनांदगांव, 12 सितंबर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आर्थिक सहायता योजना मद से सडक़ दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों एवं घायल व्यक्तियों को 20 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर ने सडक़ दुर्घटना के प्रकरणों में मृत व्यक्ति के परिवारजनों को 25 हजार रुपए तथा गंभीर रूप से घायल होने पर 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 8 लाख रुपए , डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 2 लाख 50 हजार रुपए , छुरिया अंतर्गत 5 लाख 50 हजार रुपए , डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 4 लाख रुपए  की राशि सडक़ दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों एवं घायलों को स्वीकृत की गई है।
 


अन्य पोस्ट