राजनांदगांव

15 को तीज मिलन कार्यक्रम
12-Sep-2024 3:04 PM
15 को तीज मिलन कार्यक्रम

राजनांदगांव, 12 सितंबर। कोसरिया यादव समाज महिला मंडल द्वारा आगामी 15 सितंबर को सेठी नगर लखोली सामुदायिक भवन में दोपहर एक बजे तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महिलाओं का सम्मान एवं विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी नगर कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव की महिला अध्यक्ष मधु यादव ने दी।


अन्य पोस्ट