राजनांदगांव

एसपी ने देशमुख को स्टॉर लगाकर किया पदोन्नत
12-Sep-2024 2:58 PM
एसपी ने देशमुख को स्टॉर लगाकर किया पदोन्नत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 12 सितंबर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (अ) को एसपी मोहित गर्ग ने स्टॉर लगाकर उप निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नत किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत 11 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनंादगांव में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (अ) राजकुमार देशमुख को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी गई। इस अवसर पर खैरागढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयीन स्टॉफ उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट