राजनांदगांव
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का स्थानांतरण बड़ी समस्या का हल - मोनू
08-Sep-2024 3:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 8 सितंबर। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने अपने बयान में कहा कि स्टेट बैंक की मुख्य शाखा का स्थानांतरण से बड़ी समस्या हल होगी। इसके लिए श्री सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का आभार जताया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू ने कहा कि वर्षों से कामठी लाईन में संचालित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा को दिग्विजय स्टेडियम में स्थानांतरित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने इस संदर्भ में प्रयास किया था। मोनू ने इस दूरदर्शी प्रयास के सफल होने पर पूर्व सीएम रमन सिंह का आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे