राजनांदगांव

राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं - अमर
06-Sep-2024 6:31 PM
राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ता अपनी भूमिका निभाएं - अमर

राजनांदगांव, 6 सितंबर। भाजपा का जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का शंखनाद 4 सितंबर को जिला भाजपा कार्यालय में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल के सानिध्य में शुरू हुआ। जिसमें 8800 002024 पर मिस कॉल कर सदस्य बनाने की प्रक्रिया जिला स्तर पर शुरू की गई। जिसमें उपस्थित सैकड़ों लोगों ने भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिसके बाद आज जिला मुख्यालयों में यह अभियान शुरू किया जा रहा है। 5 सितंबर को मंडल स्तर पर एवं 6 सितंबर को बूथों पर यह अभियान शुरू किया जाएगा। श्री पटेल ने कहा कि आप सभी के परिश्रम समर्पण लगन निष्ठा से भाजपा का सदस्य अभियान पिछले सभी रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा।


अन्य पोस्ट