राजनांदगांव

बसंतपुर वार्ड में सदस्यता अभियान को लेकर बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 सितंबर। बसंतपुर वार्ड नंबर 42, 43 और 46 में 3 सितंबर को शीतला मंदिर में सदस्यता अभियान की बैठक आयोजित हुई।
शक्ति केंद्र प्रभारी कमल सोनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम सदस्यता दिलाई गई और उसी के साथ 3 सितंबर को देशभर में महा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
श्री सोनी ने बताया कि पहले चीन की कम्युनिस्ट पार्टी देश की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी होती थी, लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा के 11 करोड़ सदस्य बने और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। पार्टी का काम सिर्फ सदस्य बनाना नहीं है। उनको पार्टी के विचारों से जोडऩा है और उनको केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देना है।
आईटी सेल के जिला संयोजक मनीष गोलछा ने कहा कि प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाना है और सदस्यता लिंक नंबर 8800002024 में मिस कॉल कर बैठक में ही 50 सदस्य बनाए गए।
बैठक में मनीष गोलछा, मणिभास्कर गुप्ता, विशाल शर्मा, कमल सोनी, तरुण लहरवानी, गोलु गुप्ता, गीता साहू, देवशरण सेन, शेखर यादव, खेमिन राजेश यादव, हकीम खान, शिव वर्मा, केवल साहू, सविता बॉस, गायत्री साहू, विनोद श्रीरंगे, रमेश नारायणी, उत्तम गिडिया, शिव साहू, तीरथ साहू एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।