राजनांदगांव
नंद उत्सव-2024 आयोजित
04-Sep-2024 3:52 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 4 सितंबर। विश्व ब्राह्मण महिला द्वारा नंद उत्सव 2024 धूमधाम से सामूहिक भवन कालीबाड़ी मंदिर परिसर में मनाया गया। जिसमें विश्व ब्राह्मण की महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही बच्चों के लिए दही लूट का भी आयोजन किया गया और महिला द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता भी की। प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। नंद उत्सव आयोजन में मुख्य अतिथि महापौर हेमा सुदेश देशमुख, विशिष्ट अतिथि मधु जैन, मनीभास्कर गुप्ता, संध्या शर्मा, डॉ. पायल शर्मा एवं अन्य महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे