राजनांदगांव

शहर कांग्रेस ने किया पूर्व सीएम बघेल का स्वागत
02-Sep-2024 2:52 PM
शहर कांग्रेस ने किया पूर्व सीएम बघेल का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 सितंबर।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 1 सितंबर को राजनांदगांव शहर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय नंदई चौक में जोशीला स्वागत किया गया। 
शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 सितंबर को राजनांदगांव शहर में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे नंदई चौक कोठारपारा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व कांग्रेसजनों द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर गिरीश देवांगन, हर्षिता स्वामी बघेल, कमलजीत सिंह पिन्टू, हेमा देशमुख, मेहुल मारू, विवेक वासनिक, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, अशोक फडनवीस, विरेन्द्र चौहान, सूर्यकांत जैन, मनीष गौतम, माया शर्मा, मनीष साहू, महेश साहू सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट