राजनांदगांव

6 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण
31-Aug-2024 2:02 PM
6 लाख के ईनामी नक्सली का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 31 अगस्त।
महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस के सामने छह लाख रुपए के एक ईनामी नक्सली ने आत्मसर्पण कर दिया। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आगजनी, हत्या सहित विभिन्न मामले दर्ज हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसर्पण करने वाला नक्सली गढ़चिरौली जिले का ग्राम कोसमी तहसील धानोरा का रहने वाला 42 वर्षीय केदार उर्फ मन्या किंजो नेताम बताया जा रहा है। वह एरिया कमेटी सदस्य, टेक्निकल टीम वेस्ट सब जोनल ब्यूरो में कार्यरत था। 

बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली केदार उर्फ मन्या वर्ष 2002 से 2007 तक टिपागढ़ दलम में सदस्य के पद पर भर्ती होकर कार्यरत था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मुठभेड़ के 18, वाहनों में आगजनी के 2, हत्या के 8 तथा अन्य 6 कुल 34 अपराध दर्ज हैं। महाराष्ट्र शासन ने उस पर 6 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था।
 


अन्य पोस्ट