राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर सदस्यता अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला छुईखदान मंडल में आयोजित हुआ।
कार्यशाला में पूर्व विधायक व प्रदेश कार्य समिति सदस्य कोमल जंघेल ने कार्यशाला का शुभारंभ कर सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जिला के मंत्री शशांक ताम्रकार ने भी स्क्रीन के माध्यम से सदस्यता अभियान को कैसे पूर्ण करना है बताया।
कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण चंद्राकर, जिला महामंत्री पूरन जंघेल, जिला कोषाध्यक्ष एवं छुईखदान मंडल प्रभारी राकेश ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष नेतराम जंघेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष खैरागढ़ अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्णकांत महोबिया, दिलीप वैष्णव, अवध जंघेल महामंत्री, उपाध्यक्ष प्रकाश जंघेल, समारू जंघेल, मनोज चंदेल, नरेश वर्मा, ज्ञान सिंह यादव, अशोक जंघेल, पन्ना मंडवी, रोशन जंघेल, तुकाराम, राजकुमार जंघेल, रमेश कुमार, कमलेश चंदेल, किशन सिलोटिया, कमलेश साहू, भोजराम, बबलू जंघेल, बिरेंद्र जंघेल, नेमु शिवहरे, सुरेंद्र कुमार, इमरान खान, उधो राम, खेमूराम, दिनेश, अशोक कुमार साहू, देवी साहू, सूरज सिंह, धनीराम, कमलेश चंदेल, मंगल नेताम, लक्की नेताम सहित सभी शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक व सह-संयोजक उपस्थित थे।