राजनांदगांव

24वीं राज्यस्तरीय शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 अगस्त। स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन के तत्वावधान में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता के तहत रविवार को आठ मैच खेले गए। अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जिला शिक्षा विभाग व छत्तीसगढ़ हॉकी के निगरानी में आयोजित हो रही स्पर्धा के पहले मैच में अंडर-17 बालक वर्ग का सरगुजा विरुद्ध दुर्ग के मध्य खेला गया। जिसमें हॉकी दुर्ग ने अपने अच्छे खेल का परिचय देते सरगुजा को 3 गोल से पराजित किया। वहीं दूसरा मैच अंडर-17 बालिका वर्ग में हॉकी दुर्ग और हॉकी सरगुजा के बीच खेले गए मुकाबले में 2-2 गोल की बराबरी पर रही। तीसरे मैच में अंडर-15 बालक वर्ग में दुर्ग ने सरगुजा को 4-1 गोल से पराजित किया।
चौथे मैच में अंडर-17 बालक वर्ग के मैच में बिलासपुर ने रायपुर को 3-0 गोल से पराजित किया। पांचवे मैच में अंडर-17 बालिका वर्ग में रायपुर ने बिलासपुर को 3-2 गोल से पराजित किया। वहीं अपरान्ह में खेले गए छठवा मैच अंडर-15 बालक वर्ग में एकतरफा मुकाबले में बिलासपुर को 8-0 गोल पराजित किया। सातवें मैच में अंडर-17 बालिका बस्तर और सरगुजा 1-1 गोल की बराबरी पर रही। आठवां मैच अंडर-15 बालक वर्ग में खेले गए मैच में बस्तर ने सरगुजा को 2-0 गोल से पराजित किया। मैच के पूर्व उपस्थित अतिथियों ने मैदान की बीच पहुंचकर खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं दी।