राजनांदगांव

राजनांदगांव, 25 अगस्त। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली के लिए सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। सही राजस्व वसूली हेतु भौतिक सत्यापन कर डिमांड दुरूस्त करने नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने सभी उप अभियंताओं को दायित्व सौंपा है।
उप अभियंता अपने-अपने प्रभारित वार्ड में राजस्व उप निरीक्षण एवं सहायक राजस्व निरीक्षक के साथ जाकर भौतिक सत्यापन कर स्व-विवरणी भरेंगे। आयुक्त सहित उपायुक्त मोबिन अली, राजस्व अधिकारी अशोक देवांगन डिमांड दुरूस्त करने स्वयं स्थल में जाकर अधिकारियों के साथ स्व-विवरणी भर रहे हैं। डिमांड दुरूस्ती अभियान में शनिवार को आयुक्त गुप्ता राजस्व टीम के साथ बसंतपुर-डोंगरगांव रोड, अनुपम नगर, जीई रोड, रामाधीन मार्ग के बड़े प्रतिष्ठानों का भौतिक सत्यापन कर डिमांड दुरूस्त किए। वहीं उपायुक्त मोबिन अली भी अलग टीम के साथ स्थल में जाकर सही डिमांड के लिए भौतिक सत्यापन किए तथा उन्होंने इस संबध्ंा में करदाताओं को जानकारी भी दिए।