राजनांदगांव

सुमति मंडल स्थापना का 102वां वर्ष, धूमधाम से मनेगा गणेशोत्सव
25-Aug-2024 3:08 PM
सुमति मंडल स्थापना का 102वां वर्ष, धूमधाम से मनेगा गणेशोत्सव

राजनांदगांव, 25 अगस्त। गणेशोत्सव समिति सुमति मंडल कामठी लाइन अपनी स्थापना के 102वां वर्ष में गणेशोत्सव पर्व धूमधाम से मनाने जा रहा है। 7 सितंबर को श्री गणेश स्थापना कामठी लाइन में भारत माता चौक के समीप स्थित उदयाचल संस्था की लाइब्रेरी वाली जगह पर आकर्षक सजावट कर की जाएगी। 

सुमति मंडल गणेशोत्सव समिति की नई कार्यकारिणी का गठन समिति के संरक्षक विमल पोद्दार एवं श्याम सुंदर लोहिया की अध्यक्षता में गत दिनों श्री सत्यनारायण धर्मशाला में आयोजित बैठक में किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अशोक लोहिया को पुन: अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा मयंक गिडिया को सचिव एवं पियूष अग्रवाल का कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया।

संरक्षक मंडल में विमल पोद्दार, श्यामसुन्दर लोहिया, विष्णु प्रसाद लोहिया, अभिषेक शुक्ला, हिंदूराव पवार, संतोष लोहिया, सुभाष चौरडिया, नंदकिशोर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, अजय खंडेलवाल, मनोज शर्मा, पंकज पोद्दार, गोवर्धन खंडेलवाल, विजय खंडेलवाल, आनंद डागा शामिल किए गए। उपाध्यक्ष निलेश शुक्ला, सूरज अग्रवाल, राजेश डागा, दीपक सोनी, कृष्णा लोहिया, आडिटर सीए नमन पोद्दार, सहसचिव करण जेठवा, सुधित लोहिया, राजू शर्मा, विशाल डागा, विकास गोयल, सत्यम शर्मा, रक्षित अग्रवाल, विज्ञापन प्रभारी आदित्य लोहिया, गोविंदा शर्मा, हर्ष खंडेलवाल, सुमित गांधी, चंदा प्रभारी हर्ष लोहिया, शुभम डागा, तन्मय खंडेलवाल, शिवम शर्मा, सुनंदन लोहिया को शामिल किया गया है। बैठक में इस वर्ष भी विसर्जन झांकी भव्य रूप से दो जीप वाली निकालने का निर्णय लिया गया।
 


अन्य पोस्ट