राजनांदगांव

पूर्व मंत्री अकबर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंंचे नांदगांव-कवर्धा के नेता
25-Aug-2024 3:06 PM
पूर्व मंत्री अकबर को जन्मदिन की बधाई देने पहुंंचे नांदगांव-कवर्धा के नेता

राजनांदगांव, 25 अगस्त। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर को जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में राजनांदगांव और कवर्धा के कांग्रेस के नेताओं ने बधाई दी।
 पूर्व मंत्री अकबर हर साल अपने जन्मदिन को सादगी के साथ मनाते हैं। राजनांदगांव के प्रभारी मंत्री रहे अकबर का स्थानीय नेताओं के साथ करीबी संबंध रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रवीण मेश्राम और कांग्रेस के वरिष्ठ वीरेन्द्र बोरकर, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र यादव और कवर्धा के कन्हैया अग्रवाल बधाई देते उन्हें शुभकामनाएं दी। जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री ने केट काटा। इस दौरान बधाई देने वालों में डोंगरगढ़ से प्रदीप शर्मा, पार्षद शरद पटेल समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट