राजनांदगांव

कलेक्टर ने राजनीतिक दलों की ली बैठक
राजनांदगांव, 22 अगस्त। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को कलेक्टोरट सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक ली।
कलेक्टर अग्रवाल ने बताया कि 1 जनवरी 2025 तक जिनकी आयु 18 वर्ष हो रही है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां भरने की अवधि मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 से गुरूवार 28 नवम्बर 2024 तक है। विशेष शिविर का आयोजन 9 नवम्बर 2024, 10 नवम्बर 2024, 16 नवम्बर 2024, 17 नवम्बर 2024 को किया जाएगा। दावा आपत्तियों का निराकरण 24 दिसम्बर 2024 को किया जाएगा।
अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की स्वीकृति तथा डेटाबेस को अद्यतन और पूरकों की छपाई बुधवार 1 जनवरी 2025 को किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। कलेक्टर अग्रवाल ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए बीएलए नियुक्त करने कहा। इससे मतदाता सूची की शुद्धता बनी रहेगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंट के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोडऩे, विलोपित, स्थानांतरण करने में आसानी होगी।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, राजनैतिक दलों के पदाधिकारी अरूण शुक्ला, रूपेश दुबे, महेन्द्र कुमार शर्मा, कमलजीत पिन्टू, शिव शंकर सिंग, शत्रसुल आलम, मिलाप कुमार बघेल, चुरेन्द्र कुमार, सोमेश कुमार सहित अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।