राजनांदगांव

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस ने किया पालकी यात्रा का स्वागत
21-Aug-2024 3:21 PM
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस ने किया पालकी यात्रा का स्वागत

अंसारी का महाकाल सेना प्रमुख ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 21 अगस्त।
सावन मास के अंतिम सोमवार को शीतला माता देवालय राजनांदगांव से निकली श्री महाकाल पालकी यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से बाजे-गाजे, नगाड़े ढोल, बैंड और भगवान के मनमोहक झांकियां एवं दृश्य के साथ निकली। जिसका भव्य स्वागत स्थानीय गंज लाइन में शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में भगवान चंद्र मौलेश्वर मोलेश्वर की पालकी में पुष्प अर्पित कर किया गया एवं महाकाल भक्तों को पेयजल पिलाया गया। पालकी यात्रा के बीच हॉकी इंडिया के सह-सचिव और छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष तथा पेरिस ओलम्पिक में पर्यवेक्षक रहे फिरोज अंसारी का महाकाल सेना ने गंज लाइन में महाकाल सेना के प्रमुख पवन डागा के नेतृत्व में सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्री डागा ने कहा कि संस्कारधानी के गौरव फिरोज अंसारी ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर राजनांदगांव और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। 52 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने लगातार दो ओलिंपिक में दो मैडल जीत कर हमें गौरवान्वित किया है।

इस अवसर पर सूर्यकांत जैन, भागवत साहू, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, राजू डागा, महेश अग्रवाल, विजय शर्मा, अमित खंडेलवाल, नीरज कन्नौजे, विनोद बंटी यादव, करीम, मनीष सिमनकर, जितेश सिमनकर, विष्णु सिन्हा, भारत भूषण शर्मा, अशोक सेन, दिलीप यादव, मोहन चुनरकर, विकाश अग्रवाल, शैलेश नोंनहारे, महेश यादव, अमन, प्रदीप यादव, पारस गुप्ता, जावेद, संदीप सोनी, सहदेव साहू, मोनू कोसरे, सुरेन्द्र मंडावी, निर्मल साहू, संजय ओझा, सहित बड़ी संख्या में महाकाल भक्त उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट