राजनांदगांव

कम्प्यूटर क्रांति व पंचायती राज के जनक है राजीव गांधी- कुलबीर
20-Aug-2024 3:55 PM
कम्प्यूटर क्रांति व पंचायती राज के जनक है राजीव गांधी- कुलबीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 अगस्त।
आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा, दूरसंचार, सूचना एवं कम्प्यूटर क्रांति, पंचायती राज के जनक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी का मंगलवार 20 अगस्त को 80वां जन्मदिवस पर सदभावना दिवस के रूप में उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा एवं विचार गोष्ठी आयोजित किया गया इसके साथ-साथ वृद्धाश्रम में फल वितरण व पौधरोपण कर मनाया गया। 

संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम स्व. राजीव गांधी जी के तैलचित्र पर कांग्रेसजनों द्वारा मार्ल्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की। संगोष्ठी सभा को वक्ताओं ने संबोधित किया। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने वद्वाश्रम में फल वितरण कर पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, श्रीकिशन खंडेलवाल, अंजुम अल्वी, विवेक वासनिक, रूबीना अंजुम अल्वी, नरेश शर्मा, अशोक फडनवीस, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, अमित खंडेलवाल, पार्षद संतोष पिल्ले, उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट