राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अगस्त। पशुओं को बिना चारा-पानी के कत्लखाना ले जाने के मामले में पुलिस मवेशियों से भरे वाहन को जब्त किया। वहीं अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध गंडई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना में संलिप्त फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को रात्रि गश्त ड्यूटी के दौरान मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चकनार के आगे कुछ दूरी पर कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में मवेशियों को बंद गाड़ी में कत्लखाना ले जाने भर रहे हैं। सूचना पर गंडई थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसेन यादव के नेतृत्व में थाना गंडई से टीम तैयार कर सूचना तस्दीक हेतु मौके पर रवाना हुआ, जहां तीन व्यक्ति एक बंद वाहन में जानवरों को कत्लखाना ले जाने भर रहे थे, जो पुलिस को देखकर जानवरों से भरे वाहन को छोडक़र भाग गए। वाहन को चेक करने पर वाहन के अंदर 4 सफेद रंग की गाय, 4 सफेद रंग की बछिया, 2 लाल रंग का बछवा, 4 लाल रंग की बछिया एवं एक काला सफेद रंग की गाय मिली, जिसे जब्त किया गया। चालक एवं अन्य दो व्यक्ति के विरूद्ध धारा 4,6,10 छग कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 धारा 11 पशुक्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध क्र. 189/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर तीनों फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है।