राजनांदगांव

सावन महोत्सव आयोजित
18-Aug-2024 3:28 PM
सावन महोत्सव आयोजित

राजनांदगांव, 18 अगस्त। जिला राजनांदगांव सर्व सेन समाज के तत्वावधान में जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा श्रीवास के नेतृत्व में जिले में पहली बार जिला स्तरीय सेन सावन महोत्सव का आयोजन गांधी सभा गृह आडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का शुरूआत महापौर हेमा देशमुख ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शेषनारायण शांडिल्य, दुर्ग संभाग अध्यक्ष शिव सेन, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, विशेष अतिथि लक्ष्मीनारायण सेन, देवशरण सेन, अनुप श्रीवास, बिहारी सेन, धन्नु श्रीवास, विजय भारद्वाज, सुनील सेन शामिल हुए।

जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा श्रीवास ने बताया किए यहां सेन सावन महोत्सव पूर्ण रूप से महिलाओं को समर्पित कार्यक्रम थी। कार्यक्रम की शुरूआत सेन महाराज की पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता सेन और रूमा शांडिल्य ने किया। 
 


अन्य पोस्ट