राजनांदगांव
सुर और साज तिरंगे के साथ कार्यक्रम
18-Aug-2024 3:11 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 18 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत बीते दिनों शाम नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा सुर और साज तिरंगे के साथ कार्यक्रम में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में देशभक्तिपूर्ण सुमधुर गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के पार्षदगण, अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, सहायक संचालक आदिवासी विकास दीक्षा गुप्ता सहित नगरवासी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे