राजनांदगांव

भाजपा कार्यालय में अटल और भोजवानी को किया याद
17-Aug-2024 3:53 PM
भाजपा कार्यालय में अटल और भोजवानी  को किया याद

छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 अगस्त।
जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल व वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल की उपस्थिति में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व शहर के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। पुष्पांजलि दी गई व मौन श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया गया।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार राष्ट्र के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की आज पुण्यतिथि थी। 
इसी के साथ पूर्व दो बार के विधायक व अविभाजित मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री रहे लीलाराम भोजवानी की भी पुण्यतिथि थी। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित होकर दोनों नेताओं के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि देकर इनके नमन किया गया। इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष तरूण लहरवानी, मूलचंद लोधी सहित अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट