राजनांदगांव

निलेश बने प्रदेश महासचिव
08-Aug-2024 3:13 PM
निलेश बने प्रदेश महासचिव

राजनांदगांव, 8 अगस्त। राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी की अनुशंसा से राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ में संगठन की मजबूती, सामाजिक संतुलन व सामंजस्य  बनाए रखने की दृष्टि से बिलासपुर के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे निलेश नर्मदा रजक को प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर द्वारा प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा द्वारा एवं प्रदेश महासचिव सुरेश निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. लेखराम निर्मलकर, मनोज रजक बैठा की उपस्थिति में प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट