राजनांदगांव

जयंती पर याद किए गए रविशंकर और विद्याचरण
03-Aug-2024 3:11 PM
जयंती पर याद किए गए रविशंकर और विद्याचरण

राजनांदगांव, 3 अगस्त। मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल व पं. विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 अगस्त को कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा का आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व दोनों नेताओं पं. रविशंकर शुक्ल व पं. विद्याचरण शुक्ल के तैलचित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पाजंलि अर्पित कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की। इस दौरान संगोष्ठी सभा को महापौर हेमा देशमुख,  शारदा तिवारी, नरेश डाकलिया, प्रमोद बागड़ी ने संबोधित किया। संगोष्ठी सभा में विकास त्रिपाठी,  मोहम्मद यहया, महेन्द्र यादव,  सूर्यकांत जैन,  गुरभेज माखिजा, मोहिनी सिन्हा,  अभिमन्यु मिश्रा, अजय मारकंडे,  मनीष गौतम समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन झम्मन देवांगन ने किया।


अन्य पोस्ट