राजनांदगांव

ओलंपियन रियाज का सम्मान
26-Jul-2024 2:10 PM
ओलंपियन रियाज का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 26 जुलाई।
अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ  हॉकी स्टेडियम में 21 जुलाई से आयोजित की जा रही  दूसरी हॉकी इंडिया वेस्ट जोन जूनियर बालक-बालिका स्पर्धा में मुख्य चयनकर्ता के रूप में चैन्नई से पधारे मोहम्मद रियाज का खिलाडिय़ों के मध्य पूर्व सांसद  मधुसूदन यादव के हाथों शाल, श्रीफल व  स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। मोहम्मद रियाज 2 बार के ओलपियन के साथ ही एशियन गेम्स मेें स्वर्ण पदक प्राप्त करने के आलावा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान भी रह चुके है। इस अवसर पर शिवनारायाण धकेता, नीलमचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, प्रकाश शर्मा, अजय झा,  अनुराज श्रीवास्तव,  प्रिंस भाटिया आशोक मेहरा,  जावेद अली,  शकिल अहमद,  अंसार अहमद,  योगेश द्विवेदी,  शब्बीर हैदरी, लक्ष्मण यादव,  सचिन खोब्रागढे,  दिलीप रावत, घनश्याम सिंह, कृष्णा यादव, खेमराज सिन्हा,  खुशाल यादव सहित खिलाड़ीगण उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट