राजनांदगांव

विवि के छात्र-छात्राओं ने जाना नवीन कानून की जानकारी
18-Jul-2024 1:52 PM
विवि के छात्र-छात्राओं ने जाना नवीन कानून की जानकारी

 केसीजी के विवि में चलाया गया जागरूकता अभियान 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जुलाई।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर समर्थ अभियान के तहत संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यातायात पुलिस खैरागढ़ द्वारा विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों को नवीन कानून की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग शामिल थे। 

मिली जानकारी के अनुसार केसीजी एसपी त्रिलोक बंसल एवं एएसपी नेहा पांडेय व अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले खैरागढ़ के मार्गदर्शन में जिला केसीजी में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा ‘समर्थ’ अभियान के तहत संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ कैम्पस में यातायात पुलिस खैरागढ़ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में छात्रावास के छात्र-छात्राओं को नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता वाले वाहन न्यायिक प्रक्रिया से अवगत कराया। 

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, अधिकार, अनुशासन, राहत, हिम्मत, गुड टच, बैड टच, हिट एंड रन, गुड सेमेरिटन, लैंगिक अपराधों से बालको संरक्षण अधिनियम, नशा न करने, साइबर अपराध की पूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया एवं यातायात नियमों का पालन करने वचनबद्ध हो, गाडी का पूर्ण दस्तावेज, बीमा, लाइसेंस रखने एवं दोपहिया में हेलमेट पहनने, चारपहिया मे सीटबेल्ट लगाने, नाबालिग को वाहन चलाने न देने किसी भी तरह का सडक़ दुर्घटना होने पर तत्काल लोगों की मदद करने। जिससे गुड सेमेरेटीन (नेक व्यक्ति) के तहत लोगों को चिन्हाकित व नामांकित कर छग पुलिस द्वारा समय-समय पर पुरुस्कृत किया जा रहा है, जैसी योजनाओं के बारे में बताकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइस दिया गया। 

संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 110 छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही। साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा नवीन कानून एवं साइबर अपराध के संबंध में पूछे गए शंकाओं एवं सवालों का निराकरण भी किया गया। खैरागढ़ यातायात पुलिस की ओर से आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सहयोग करने की अपील की गई।


अन्य पोस्ट