राजनांदगांव

पर्यावरण संरक्षण के लिए करें पौधरोपण- कलेक्टर
09-Jul-2024 3:45 PM
पर्यावरण संरक्षण के लिए करें पौधरोपण- कलेक्टर

कलेक्टर-एसपी ने रोपे पौधे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 जुलाई।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए खाली जगहों पर वृहद स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने सोमवार को दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव परिसर में फलदार, छायादार एवं सुगंधित फूल के पौधे रोपित किए। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम परिसर में बादाम, करंज, कदम, मधुकामिनी, मौलश्री जैसे विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। कलेक्टर ने  कहा कि इस बारिश के मौसम में अपने-अपने घरों एवं आसपास के खाली जगहों में छायादार एवं फलदार पौधे अधिक से अधिक लगाएं।  उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी का दायित्व है। इससे हमारा जिला हराभरा हो जाएगा। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम अभिषेक गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी अजय जायसवाल ने भी पौधरोपण किया। इस दौरान जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहारे, केआर राव, रणविजय सिंह, महेन्द्र सोनी, अनुराज श्रीवास्तव, नगर निगम की टीम एवं दिग्विजय स्टेडियम समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।  

 

 


अन्य पोस्ट