राजनांदगांव

राजनांदगांव, 21 जून। चक्रधर कत्थक कल्याण केंद्र संगीत महाविद्यालय द्वारा अनूठा पहल करते कल 22 जून को संध्या 5.30 बजे से नगर की कुलदेवी शीतला माता मंदिर प्रांगण में नृत्य समागम का आयोजन किया जाएगा। संस्था के तुषार सिन्हा ने बताया कि नगर की कुलदेवी शीतला माता के समक्ष 31 नवोदित कला साधक अपनी नृत्य के माध्यम से नृत्य समागम द्वारा अपनी, अपने परिवार एवं जगत कल्याण के लिए कामना करेंगे। ज्ञात हो कि प्राचीन भारत में हमारे कला साधक कला गुरू अपनी कला साधना की प्रथम पुष्प देव मंदिरों के देवी-देवताओं को साक्षी मानकर अपनी कला का अर्पण देवालयों में करने का विधान मिलता है।
उन्हीं परंपराओं का अनुशरण करते हमारे नव अंकुरित कला साधक नगर की कुलदेवी सिद्धीदात्री मां शीतला माता के श्री चरणों में अर्पण नृत्य समागम के माध्यम से अपनी नृत्यों का मां के श्री चरणों में अर्पण करने जा रही है।