राजनांदगांव

नया भारत इस बार नया इतिहास रचेगा - संतोष
20-Jun-2024 4:19 PM
नया भारत इस बार नया इतिहास रचेगा - संतोष

 विजय जुलूस का आम जनता ने स्वागत किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 20 जून। संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद संतोष पांडे बुधवार को राजनांदगांव विधानसभा से मिली ऐतिहासिक जीत पर आभार प्रकट करने बालाजी मंदिर पुराना गंज के पास से विशाल आभार रैली निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिला व आम नागरिक शामिल थे।  रैली में गाजे-बाजे एवं डीजे की धुन के साथ थिरकते युवाओं ने नारेबाजी  की। जगह-जगह रैली का भव्य स्वागत हुआ। चौक- चौराहों पर आतिशबाजी भी लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी। पुराना गंज चौक में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात रैली गंज चौक, भारत माता चौक, हलवाई लाइन, आजाद चौक से सिनेमा लाइन होते गुरूद्वारा में समापन हुआ।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार सभा को संबोधित करते सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि आज का नया भारत अबकी बार नया इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में लगातार केंद्र में तीसरी बार गैर कांग्रेसी सरकार सत्तारूढ़ हुई है। जिसके कारण कई प्रकार के विघ्नसंतोषी तत्वों के पेट में मरोड़ हो रहा है।

सभा में आभार व्यक्त करते लोकसभा चुनाव संयोजक मधुसूदन यादव ने कहा कि विगत 5 वर्षों में भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव से किए गए पक्षपात पूर्ण निर्णय से राजनांदगांव की जनता आक्रोशित थी, इसलिए राजनांदगांव ने उन्हें 57000 वोटों से पराजित कर वापस पाटन भेजा है। जिसके कारण आज कार्यकर्ता भारी बारिश में उत्साहित होकर भाजपा की जीत की खुशियां मना रहे हैं। उन्होंने चुनाव में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सांसद पाण्डेय के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, मधुसुदन यादव, अशोक शर्मा, खूबचंद पारख, सुरेश एच लाल, भरत वर्मा, कोमल जंघेल सहित अन्य नेता शामिल थे।


अन्य पोस्ट