राजनांदगांव

नए कानूनों से जागरूक कराने निर्देश
19-Jun-2024 4:26 PM
नए कानूनों से जागरूक कराने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 19 जून। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने 1 जुलाई से लागू हो रहे नए आपराधिक कानून की जागरूकता के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली।

कलेक्टर अग्रवाल ने नए कानूनों से कॉलेज एवं स्कूलों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके लिए महाविद्यालयों में कार्यशाला आयोजित करने कहा। जिससे विद्यार्थी एवं जनसामान्य अपने अधिकारों के बारे में जान सकेंगे। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2024 से भारतीय दंड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023 लागू किया जाएगा। इसी तरह दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागू किया जाएगा। भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किया जाएगा।


अन्य पोस्ट