राजनांदगांव

महेन्द्र एशियाई वॉलीबॉल में हिस्सा लेने जाएंगे ईरान
19-Jun-2024 3:13 PM
महेन्द्र एशियाई वॉलीबॉल में हिस्सा लेने जाएंगे ईरान

राजनांदगांव, 19 जून। शहर के वॉलीबॉल खिलाड़ी महेंद्र धुर्वे उर्फ हनु जुलाई 2024 में शुरू होने जा रहे अंडर-18 एशियाई गेम में हिस्सा लेने ईरान के बहरीन शहर जाएंगे। प्रतियोगिता 04 अगस्त 2024 तक चलेगी। वॉलीबॉल की एनआईएस कोच संध्या धुर्वे तथा पिता धर्मपाल सिंह धुर्वे के पुत्र महेंद्र धुर्वे ने वॉलीबाल की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। महेंद्र धुर्वे की मौसी रेखा पदम छत्तीसगढ़ की एकमात्र विक्रम अवार्ड की हकदार बनकर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में स्थापित हो चुकी है।

शहर के स्टेट स्कूल के मैदान में अपनी मां संध्या धुर्वे तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा पदम एवं अन्य सीनियर खिलाडिय़ों से वॉलीबाल की बारीकियों को सीखते आज महेंद्र धुर्वे खुद एक ऊंचाई को प्राप्त कर चुके हैं। महेंद्र धुर्वे की उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा पदम सहित जिला बॉलीबाल संघ के अध्यक्ष देवेंदर सिंह गरचा, सचिव मिर्जा आबिद, सह-सचिव गुरजिंदर सिंह ग्रेवाल, संध्या धुर्वे, धर्मपाल सिंह धुर्वे एवं सदस्य अब्दुल हकीम, शरद युनुस, बेंजामिन युनुस, दिलीप हट्टेवार, सुनील बनसोड़, इरफान कादरी, समर अब्बास, सोहेल खान, तुलसी सिंह, ममता गुप्ता, मुकेश बुराडे ने बधाई दी है।


अन्य पोस्ट