राजनांदगांव

स्कार्पियो वाहन ने दोपहिया वाहन चालक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत
18-Jun-2024 4:02 PM
स्कार्पियो वाहन ने दोपहिया वाहन चालक को मारी जोरदार टक्कर,  एक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 जून। घुमका क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन ने एक दोपहिया वाहन सवार को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार घुमका थाना क्षेत्र के  गोपालपुर चौक में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे  राजनांदगांव की ओर से आ रही स्कार्पियो वाहन ने घुमका की ओर से आ रही दोपहिया वाहन चालक को अनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोपहिया वाहन चालक चंद्रकुमार पटेल बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक दोपहिया वाहन से घुमका से अपने गांव छोटे टेमरी जा रहा था। स्कार्पियो चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते लाईट के खंभे व दो लोगों को टक्कर मारते चंद्रकुमार के दोपहिया वाहन को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोपहिया वाहन चालक को गंभीर चोंट पहुंची थी। घुमका पुलिस जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट