राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जून। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों व प्राचार्य की उपस्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अनीता सहारे ने कहा कि मानव द्वारा पर्यावरण को किस प्रकार प्रदूषित करते हैं और इसके क्या गंभीर परिणाम निकलते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व को विभिन्न प्रकार के उदाहरण देकर बताएं गए। पर्यावरण के हमारे दैनिक जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है, इस पर प्रकाश डाला और उपस्थित शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने प्रोत्साहित एवं संकल्प लिए गए।
इस अवसर पर छात्राएं एवं शिक्षकों ने भी पर्यावरण के संबंध में अपना-अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरी की प्राचार्य अनीता सहारे, उप प्राचार्य महेंद्र कुमार देवांगन, व्याख्याता भुवनेंद्र कुमार ठाकुर, दीपिका साहू, सीमा धमकेश, विधि चौरसिया एवं व्यायाम शिक्षक उमेश दास वैष्णव उपस्थित रहे।