राजनांदगांव

पटेल नगर में वृक्षारोपण
06-Jun-2024 4:45 PM
पटेल नगर में वृक्षारोपण

राजनांदगांव, 6 जून। सनातन धर्म महासभा द्वारा 5 जून को पर्यावरण दिवस पर जनता कालोनी पटेल नगर में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही घर-घर जाकर पेड़ वृक्षारोपण के लिए दिया गया।
छग सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक ने बताया कि छत्तीसगढ़ की आबादी 3 करोड़ से ज्यादा है, अगर प्रति व्यक्ति 1 पेड़ परिवार की तरह गोद लेता है तो पूरे छत्तीसगढ़ में 3 करोड़ पेड़ लगते है। आज पेड़ नहीं लगने के कारण गर्मी में तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अत: प्रदेशवासियो से अनुरोध किया है पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ का संदेश देते अत्याधिक संख्या में पेड़ लगाने की संदेश दिए हैं व पेड़ लगाने के बाद उसे अपने परिवार के बच्चे की तरह पालन पोषण करने को कहा।

इस अवसर पर छग प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक, प्रदेश संरक्षक राकेश इंद्रभूषण ठाकुर, प्रदेश महामंत्री प्रियंक सोनी, प्रदेश महिला अध्यक्ष मौसमी शर्मा, प्रदेश सचिव ममता शर्मा, मधु अग्रवाल, रश्मि सराफ, कृष्ण अग्रवाल, पूजा सोनी, रेणु सोनी, नन्दा शर्मा, सीमा पटेल, सीमा शर्मा व अत्यधिक संख्या में सनातन धर्म महासभा के लोग उपस्थित हुए।
 

 


अन्य पोस्ट