राजनांदगांव

भाजपा नेता ने विस अध्यक्ष रमन से की मुलाकात
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 6 जून। डोंगरगढ़ के भाजपा नेता मोनू भंडारी ने विधानसभा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर डोंगरगढ़ शहर में बायपास की मांग रखी।
भाजपा नेता मोनू भंडारी ने कहा कि डोंगरगढ़ शहर में आए दिन बड़ी गाडिय़ों के शहर के बीचो-बीच बेपरवाह तरीके से चलने के कारण डोंगरगढ़ शहर दुर्घटनाओं का शहर बनता जा रहा है। जिसके चलते आम जनता का सडक़ों पर निकलना खतरे से खाली नहीं रहा। मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र सीमा के सटे होने के कारण अक्सर देखा गया है कि बड़ी गाडिय़ां अपना टोल टैक्स व दूरी करने के चलते दोनों राज्यों की ओर जाने वाली गाडिय़ां शहर के बीचो-बीच से बेपरवाह तरीके से दिन-रात निकलती है। खासकर खैरागढ़ रोड से लेकर पुराना कॉलेज तक आम लोगों का लगातार आना-जाना बना रहता है। उसी रोड से इन गाडिय़ों का लगातार धूल उड़ाते शहर की परवाह किए बिना अक्सर सरपट दौड़ते देखा जा रहा है।
ज्ञात हो कि इन सडक़ों पर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, केंद्रीय राज्यों के विद्यालयों व अनेक कोचिंग सेंटर का संचालन हो रहा है। जिनमें रोजाना स्कूली छात्र-छात्राओं का आना-जाना बना रहता है।
पूर्ववर्ती सरकार में भी कई बार बायपास की मांग शहर की जनता द्वारा की जा चुकी है, जिस पर अब तक सिर्फ आश्वासन ही प्राप्त हो पाया था, परन्तु जब से राज्य में भाजपा की आम जनता की हितकारी सरकार बनी है, लोगों में यह उम्मीद जाग चुकी है कि अब डोंगरगढ़ में जल्द ही बायपास निर्माण हो सकेगा। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव से मार्गदर्शन प्राप्त कर भाजपा नेता विवेक मोनू भंडारी ने सारा विषय प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समक्ष रखा, जिस पर विषय की गंभीरता जानकर जल्द ही सबंधित अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही।