राजनांदगांव

आतरगांव में मनाई गई अहिल्या बाई होल्कर जयंती
04-Jun-2024 2:56 PM
आतरगांव में मनाई गई अहिल्या बाई होल्कर जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 4 जून। छ.ग. झाड़े गड़रिया धनगर समाज के तत्वावधान में जिला परिक्षेत्र राजनांदगांव के ग्राम आतरगांव में समाज के लोगों द्वारा पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाई गई।

प्रभातफेरी शोभायात्रा गांव भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, सरपंच ललित बकरे पूर्व सरपंच भालचन्द साहू एवं पंचगण विशेष रूप से शामिल हुए।

मुख्य अतिथि भोलाराम साहू ने अपने उद्बोधन में देवी अहिल्याबाई की जीवन गाथा पर प्रकाश डालते हुए कहा- लोक माता अहिल्या देवी धनगर समाज के साथ-साथ राष्ट्र की महान विभूति है, जिसने नारी जागरण को लेकर नारी सैन्य तैयार कर राष्ट्र की सेवा की है व आज भी अतुलनीय है। दीन दुखियों की सेवा, प्रजा की आवश्यकता को समझकर कार्य करने वाली प्रथम शासक व महान शिवभक्त थीं, मानकोजी सिंदे की प्रतिभाशाली व संस्कारी बेटी सूबेदार मल्हारराव होल्कर परिवार की बहू व खाण्डे राव होल्कर की धर्मपत्नी महारानी देवी अहिल्या बाई के नाम पर भारत का इतिहास व भारतवासी गर्व करता है।

कार्यक्रम में समाज के क्षेत्रीय पदाधिकारी, डेरहा राम धनकर, राजेन्द्र धनकर, महेन्द्र बनकर कालूराम, जगदीश धनकर, देवेन्द्र, मंगल धनकर, कन्हैयालाल, रूपेश, चौहान, शिवेन्द गौरव धनगर (युना अध्यक्ष) संतोष धनकर (युवा सचिव) दीपचंद व महिला प्रकोष्ठ के सुमित्राबाई, तीरथ बाई, भगवती, भागा बाई, किसनी बाई, राजकुमारी, लता, लीलाबाई, एनुबाई, अर्चना, पद्मा, धामिजबाई व सदस्यगण उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम ये समाज के 10वीं, 12वीं के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा बुजुर्ग महिला शाक्तियों को, ‘सियानिन सम्मान’ से नवाजा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन हेमन कुमार ने किया।


अन्य पोस्ट