राजनांदगांव

पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे मोदी- नीलू
03-Jun-2024 4:22 PM
पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे मोदी- नीलू

 छग की सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 3 जून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने बताया कि अंतिम चरण के लोकसभा मतदान के बाद चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन पूरी तरह से तैयार है और सभी को पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट पर भाजपा को एक बड़ी जीत हासिल होने जा रही है। साथ ही 400 पार का नारा लेकर चल रही मोदी सरकार निसंदेह पूर्ण बहुमत के साथ पुन: भारत देश की बागडोर संभाल कर देश को विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भाजपा का डंका बजने वाला है एवं छत्तीसगढ़ में सभी सीट जीतकर डबल इंजन की सरकार को और गति प्रदान होने वाली है।

प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा ने बताया कि भाजपा अंत्योदय की भावना से काम करने वाली पार्टी है। देश या राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद पुन: सरकार बनाने में भाजपा का सक्सेस रेट 100 प्रतिशत रहा है। वहीं एक बार कांग्रेस की सरकार बनते ही घोटाले और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा ही पार हो जाती है व जनता द्वारा उन्हें नकार दिया जाता है। दस वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश ने जिस गति से विकास को देखा है वह अविस्मरणीय है । युवा, महिलाएं, व्यापारी, किसान, श्रमिक सभी के उत्थान के लिए योजना बनाकर सफलतापूर्वक उनका क्रियान्वयन करते देश की जनता ने मोदी की सरकार को देखा है। उसी के परिणाम स्वरूप जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों पर भरोसा कर भाजपा को वोट दिया है। जिससे पुन: पूर्ण बहुमत की सरकार की बनने जा रही है।


अन्य पोस्ट