राजनांदगांव

अवैध उत्खनन-परिवहन, 52 वाहनों पर कार्रवाई
28-May-2024 3:35 PM
अवैध उत्खनन-परिवहन,  52 वाहनों पर कार्रवाई

16 लाख 48 हजार का वसूला अर्थदंड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 28 मई। जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक खनिज विभाग के अमलों द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते 52 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 16 लाख 48 हजार 347 रुपए का अर्थदंड वसूला गया है।

जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन करते 50 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 14 लाख 57 हजार 347 रुपए का अर्थदंड वसूला गया है। वहीं अवैध खनिज उत्खनन करते 2 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 91 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया है। उन्होंने बताया कि चूना पत्थर (गिट्टी) के अवैध खनिज परिवहन करते 26 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 7 लाख 74 हजार 964 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। रेत के अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहनों पर कार्रवाई की गई और 2 लाख 7 हजार 200 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। ईट के अवैध खनिज परिवहन करते 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 11 हजार 600 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। मुरूम व मिट्टी के अवैध खनिज परिवहन करते 13 वाहनों पर कार्रवाई करते और 3 लाख 7 हजार 800 रुपए का अर्थदंड वसूला गया। कोयला के अवैध खनिज परिवहन करते 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 55 हजार 783 रुपए का अर्थदंड वसूला गया।

 इसी तरह मुरूम का अवैध खनिज उत्खनन करते 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 1 लाख 40 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया। मिट्टी का अवैध खनिज उत्खनन करते 1 वाहन पर कार्रवाई की गई और 51 हजार रुपए का अर्थदंड वसूला गया।


अन्य पोस्ट