राजनांदगांव

हॉकी खिलाड़ी भूमिक्ष ने बांटी स्टिक
28-May-2024 2:21 PM
हॉकी खिलाड़ी भूमिक्ष ने बांटी स्टिक

राजनांदगांव, 28 मई। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी भूमिक्षा साहू अपने पारिवारिक कार्यक्रम में राजनांदगांव पहुंची। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। उन्होंने विगत वर्ष 4 नेशन अंडर 21 हॉकी टूर्नामेंट  जर्मनी में जूनियर इंडिया टीम की ओर से  प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इसी के साथ ही मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी की ओर नीदरलैंड और बेल्जियम में भी अपना परचम लहरा चुकी है।

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि भूमिक्षा साहू ने अपने हॉकी खेल की शुरूआत बसंतपुर हॉकी ग्राउंड से की थी। राजनंादगांव आने पर बसंतपुर स्कूल ग्राउंड में बच्चों को हॉकी खेलते देख अपनी ओर से 30 हॉकी स्टिक मंगाकर  बच्चों को वितरित की। भूमिक्षा की इस पहल से जिला हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता समेत अन्य ने बधाई दी।

 


अन्य पोस्ट