राजनांदगांव

आस्था मूकबधिर के महेन्द्र अध्यक्ष, सचिव राजेश व कोषाध्यक्ष अनिल बने
14-May-2024 3:22 PM
आस्था मूकबधिर के महेन्द्र अध्यक्ष, सचिव राजेश व कोषाध्यक्ष अनिल बने

राजनांदगांव, 14 मई। जिले की एकमात्र संस्था आस्था मूकबधिर शाला दिव्यांग शाला जो 1997 से संचालित है। जिसमें मध्यप्रदेश महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के 80 मूकबधिर बच्चें केजी-वन से  8वीं तक छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों को संस्था द्वारा नि:शुल्क सुविधाएं प्रदान की जा रही है। आस्था मूकबधिर शाला की वार्षिक आमसभा का आयोजन आस्था परिसर में किया गया। जिसमें आस्था मूकबधिर शाला के सुचारू संचालन के लिए सत्र 2024 से 2027 तक के लिए नवीन कार्यकारणी का चुनाव पीठासीन अधिकारी एडवोकेट बृजकिशोर सुरजन द्वारा संपन्न कराया गया। सर्वसहमति से चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध निर्वाचित हुए।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में निवृत्तमान अध्यक्ष हेमंत तिवारी, अध्यक्ष महेंद्र सुराना, सचिव राजेश जैन, कोषाध्यक्ष अनिल बडक़ुल, उपाध्यक्ष नवीनशंकर खंडेलवाल, उपाध्यक्ष कमलेश बैद, सहसचिव निकहत परवीन खान, संगीता अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नलिन कोठारी को नियुक्त किया गया।

संरक्षक मंडल में पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, बृजकिशोर सुरजन, रामकृष्ण तिवारी, हेमंत तिवारी, जुगल किशोर लड्डा, आनंद चोपड़ा को बनाया गया। कार्यकारणी में मनोज बैद, मीनू खंडेलवाल, संध्या तिवारी, संजय मिश्रा, भूपेंद्र बाजपेयी, प्रभात जैन, दीपक नवलखा, ललित भंसाली, विनोद बोहरा,  पंकज जैन, दिलीप खंडेलवाल, उमेश अग्रवाल, राहुल जैन, नईम कुरैशी,  संदीप जैन, शिव राठी, संजय विद्याश्री को रखा गया है।  उक्त जानकारी संस्था की लेखपाल आयशा खानद्वारा प्रेषित की गई।


अन्य पोस्ट